खेल की खबरें | ओडिशा के खिलाफ चेन्नइयिन की नजरें अपने अभियान को पटरी पर लाने की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र के शुरुआती नौ मुकाबले में सिर्फ दो जीत दर्ज करने वाली दो बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी रविवार को जब ओडिशा एफसी के खिलाफ यहां मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजरें जीत के साथ तीन अंक हासिल करने पर होगी।

बम्बोलिम, नौ जनवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें सत्र के शुरुआती नौ मुकाबले में सिर्फ दो जीत दर्ज करने वाली दो बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी रविवार को जब ओडिशा एफसी के खिलाफ यहां मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजरें जीत के साथ तीन अंक हासिल करने पर होगी।

चेन्नइयिन एफसी को पिछले आठ मैचों में उसे केवल एक ही जीत मिली है और कप्तान राफेल क्रिवेलारो पूरे सत्र के लिए टीम से बाहर हो चुके हैं।

ओडिशा का प्रदर्शन भी इस सत्र में अब तक काफी खराब रहा है। अंक तालिका में आखिरी स्थान पर काबिज इस टीम का हौसले हालांकि कुछ बुलंद होंगे क्योंकि उसने अपने पिछले मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स को 4-2 से हराया है। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई को पिछले मुकाबले में हैदराबाद एफसी से 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था।

चेन्नई के कोच लाजलो ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले मैच में हमारा प्रदर्शन खराब था। पहले मिनट से आखिरी तक, हम वास्तव में खेल में नहीं थे। हमें बदलना होगा, हमें गलतियों का विश्लेषण करना होगा और हमें उस स्थान पर वापस जाना होगा जहां हम पहले थे।’’

ओडिशा के कोच स्टुअर्ट बॉक्सटर को उम्मीद है कि केरल के खिलाफ मिली जीत के बाद वे आगे भी इसे जारी रखेंगे।

बॉक्सटर ने कहा, ‘‘वह तीन अंक इसलिए महत्वपूर्ण है कि क्योंकि उससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा। खिलाडिय़ों ने अपने आत्मविश्वास को बनाए रखने में शानदार प्रदर्शन किया और नतीजों के बावजूद हमारा विश्वास कभी कम नहीं हुआ है। उम्मीद है कि हम आगे बढ़ सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें