खेल की खबरें | एफसी गोवा के खिलाफ चेन्नइयिन की कोशिश जीत की राह पर लौटने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में एफसी गोवा के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश सातवें सत्र में दूसरी जीत दर्ज करने की होगी।

फातोर्दा (गोवा), 18 दिसंबर दो बार की चैम्पियन चेन्नइयिन एफसी शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में एफसी गोवा के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश सातवें सत्र में दूसरी जीत दर्ज करने की होगी।

इस सत्र में चेन्नइयिन कई मौकों को गोल में बदलने में नाकाम रही है। उसने अब तक तीन ही गोल किये हैं और वह पांच मैचों में एक जीत और दो ड्रा से पांच अंकों के साथ तालिका में आठवें स्थान पर है। गोवा की टीम छह मैचों में छह अंक के साथ तालिका में छठे स्थान पर है।

चेन्नइयिन के कोच कसाबा लाजलो ने कहा, ‘‘ हम अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहते हैं। हमें गोल करने होंगे। हमें आक्रामक नहीं होना चाहिए, लेकिन मौके बनाने और गोल करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ’’

गोवा के लिए इगोर एंगुलो शानदार प्रदर्शन कर रहे है, गोवा के सात गोल में से छह एंगुलो ने किये है। रक्षापंक्ति में भी टीम का प्रदर्शन अपेक्षा के मुताबिक नहीं रहा है जिसके खिलाफ छह गोल हुए है।

गोवा के कोच जुआन फेरांडो ने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य मैच जीतना है। लेकिन पेनल्टी के कारण कभी आप ड्रॉ खेलते हैं, तो कभी आप हारते हैं। हमें उन खामियों के बारे में भी सोचना होगा, जब हम गेंद पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं और हमारे खिलाफ पेनल्टी दी जाती है। हम पेनल्टी पर गोल खाने से खुश नहीं है और पेनल्टी से बचने के बारे में हमें सोचना होगा।’’

फेरांडो ने कहा कि मैच जीतने के लिए उनकी टीम को अपना शत फीसदी देना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमें सत्र के अंत में सफल होना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें