खेल की खबरें | चेन्नईयिन एफसी ने जर्मनी के मिडफील्डर जूलियस डूकर से करार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम चेन्नईयिन एफसी ने इस फुटबॉल लीग के आगामी सत्र से पहले बुधवार को जर्मनी के मिडफील्डर जूलियस डूकर के साथ अनुबंध की घोषणा की।
चेन्नई, 20 जुलाई इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम चेन्नईयिन एफसी ने इस फुटबॉल लीग के आगामी सत्र से पहले बुधवार को जर्मनी के मिडफील्डर जूलियस डूकर के साथ अनुबंध की घोषणा की।
आगामी सत्र के लिए डूकर टीम के अंतिम विदेशी खिलाड़ी होंगे।
इस फुटबॉलर ने अब तक 210 मैच के अपने करियर में 35 गोल किए हैं और 23 गोल करने में मदद की है।
डूकर ने पहली बार अपने देश के बाहर किसी क्लब से अनुबंध किया है।
छब्बीस साल के डूकर ब्राजील के राफेल क्रिवेलारो के बाद टीम से जुड़ने वाले दूसरे विदेशी मिडफील्डर हैं।
आगामी सत्र के लिए क्लब ने विदेशी खिलाड़ियों के रूप में अपने साथ वाफा हाकमनेशी, फलाउ डियागने, पेत्र स्लिसकोविच और क्वेन करिकारी को जोड़ा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

