IPL 2020 Updates: कोरोना महामारी से संक्रमित खिलाड़ियों के बिना अभ्यास शुरू करेगा चेन्नई सुपर किंग्स

कोविड-19 से संक्रमित दीपक चाहर और रुतुराज गायकवाड़ को छोड़कर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बाकी खिलाड़ी अब इंडियन प्रीमियर लीग के लिये अभ्यास शुरू कर देंगे क्योंकि तीसरे दौर के परीक्षण के बाद उन सभी के परिणाम नेगेटिव आये हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

दुबई, 4 सितंबर: कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित दीपक चाहर और रुतुराज गायकवाड़ को छोड़कर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बाकी खिलाड़ी अब इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के लिये अभ्यास शुरू कर देंगे क्योंकि तीसरे दौर के परीक्षण के बाद उन सभी के परिणाम नेगेटिव आये हैं.

इन परिणामों से फ्रेंचाइजी को बड़ी राहत मिली क्योंकि पिछले सप्ताह उसके 13 सदस्य कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये गये थे. टूर्नामेंट 19 सितंबर से तीन शहरों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2020 Update: आईपीएल के लिए राजस्थान रॉयल्स का पार्टनर बना एपीआईएस हनी

सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस विश्वनाथन ने पीटीआई- से कहा, "अभ्यास आज से शुरू हो जाएगा. उन 13 को छोड़कर बाकी सभी का परीक्षण तीसरी बार भी नेगेटिव आया है. जिनका परीक्षण पॉजीटिव आया था उनका पृथकवास (14 दिन) पूरा करने के बाद ही फिर से परीक्षण किया जाएगा."

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer Captaincy Records: सूर्यकुमार यादव के बाद श्रेयस अय्यर होंगे टी इंडिया के नए 'सरपंच'? बतौर कप्तान कुछ ऐसा रहा हैं प्रदर्शन

Fact Check: क्या RCB की जीत के बाद नुसरत भरूचा ने आपत्तिजनक ऑडियो वाला इंस्टाग्राम स्टेटस लगाया था? जानें इस वायरल दावे का पूरा सच

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड