IPL 2024: 'नए नायकों की तलाश में अपने खिलाड़ियों का समर्थन जारी रखेगा चेन्नई सुपर किंग्स', SRH vs CSK मैच के बाद बोले स्टीफन फ्लेमिंग

तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में खराब प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम नए नायकों की तलाश में अपने खिलाड़ियों का समर्थन जारी रखेगी.

Stephen Fleming (Photo: IPL)

हैदराबाद, छह अप्रैल: तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में खराब प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम नए नायकों की तलाश में अपने खिलाड़ियों का समर्थन जारी रखेगी. यह भी पढ़ें: Yuvraj Singh Lauds Abhishek Sharma: युवराज सिंह ने SRH vs CSK मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच नॉक के लिए अभिषेक शर्मा की सराहना की, Meme Video किया शेयर

चेन्नई को शुक्रवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. यह इस सत्र में उसकी दूसरी हार है. इस सत्र में पहली बार खेल रहे मुकेश को ‘इंपैक्ट सब्सीट्यूट’ के रूप में उतारा गया लेकिन उन्होंने एक ओवर में 27 रन लुटाए. यह आईपीएल के वर्तमान सत्र में दूसरा सबसे महंगा ओवर है.

फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘आज हमें मुकेश चौधरी को उतारने का मौका मिला. कुछ समय पहले उसने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन आज उसका दिन नहीं था. लेकिन यह आईपीएल का हिस्सा है.’’

उन्होंने कहा,‘‘ यह खिलाड़ियों के प्रबंधन से जुड़ा है और जब आप अपनी मारक क्षमता में खुद को कमतर पाते हैं तो फिर यह नए नायकों के तलाश से जुड़ जाता है. आज ऐसा नहीं हुआ लेकिन हम जिन खिलाड़ियों को आजमा रहे हैं उन पर हमें भरोसा है तथा उन्होंने अच्छा अभ्यास किया है और अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं. ’’

चेन्नई को इस मैच में तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की सेवाएं नहीं मिल सकी जो टी20 विश्व कप के लिए अपना वीजा लगाने के लिए बांग्लादेश गए हैं. फ्लेमिंग से पूछा गया कि क्या चेन्नई को रहमान की कमी खली, उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं, यह आईपीएल का हिस्सा है. वह यहां नहीं था तो हम उसका उपयोग नहीं कर सकते थे. आईपीएल में खिलाड़ियों का चोटिल होना और किसी कारण से खिलाड़ी की सेवाएं नहीं मिलना प्रक्रिया का हिस्सा है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Kolkata Weather Update: कोलकाता में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड