देश की खबरें | चेन्नई, मदुरै में पांच जुलाई तक जारी रहेंगे प्रतिबंध: तमिलनाडु सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु सरकार ने कहा कि चेन्नई और मदुरै में पांच जुलाई तक कड़े प्रतिबंध जारी रहेंगे जबकि शेष राज्य में मौजूदा पांबदियां और ढील 31 जुलाई तक लागू रहेगी।

चेन्नई, 29 जून तमिलनाडु सरकार ने कहा कि चेन्नई और मदुरै में पांच जुलाई तक कड़े प्रतिबंध जारी रहेंगे जबकि शेष राज्य में मौजूदा पांबदियां और ढील 31 जुलाई तक लागू रहेगी।

स्कूल, कॉलेज, मॉल, रिजॉर्ट, लॉज, सिनेमा हॉल और बार अभी बंद रहेंगे तथा नगरीय क्षेत्रों में धार्मिक सभाओं और कार्यक्रमों पर रोक है।

यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | घाटे में गयी टाटा स्टील, मार्च तिमाही में 1,615 करोड़ रुपये की हानि.

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि नीलगिरि, कोडईकनाल और येरकाउड जैसे पर्यटनों स्थलों में गैर-निवासियों के लिए और पर्यटन उद्देश्य के लिए यात्रा की अनुमति नहीं है।

इसमें कहा गया कि चेन्नई, मदुरै और इन दोनों शहरों के आसपास के क्षेत्रों के लिए छह जुलाई से प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। राज्य के अन्य हिस्सों में मौजूदा ढील और प्रतिबंध 31 जुलाई तक जारी रहेंगे।

यह भी पढ़े | मुंबई में कोविड-19 के 1,247 नए मामले, 92 और मरीजों की मौत.

राज्य सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, अंतरराज्यीय बस परिवहन, मेट्रो और उपनगरीय रेल, सामाजिक समारोहों, राजनीतिक, सांस्कृतिक, मनोरंजन और खेल की घटनाओं और जुलूसों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। स‍ंक्रमण के प्रसार दर समीक्षा करने के बाद प्रतिबंधों में ढील देने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

छह जुलाई से प्रतिबंधों में ढील के साथ ही चेन्नई और मदुरै में आवश्यक बिक्री वाले दुकानों को खुलने के समय में भी बढ़ोतरी करेंगे यह 31 जुलाई तक लागू रहेंगे।

शादी समारोह और अंतिम संस्कार में 50 से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\