एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चेन्नई: पति ने महिला पार्षद की हत्या कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई के पश्चिमी उपनगर तिरुनिनरावूर नगर निगम की एक महिला पार्षद की उसके पति ने निजी विवाद के कारण कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | चेन्नई: पति ने महिला पार्षद की हत्या कर दी

चेन्नई, चार जुलाई चेन्नई के पश्चिमी उपनगर तिरुनिनरावूर नगर निगम की एक महिला पार्षद की उसके पति ने निजी विवाद के कारण कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मृतका एस गोमती (38) ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था और नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल की थी।

पुलिस ने बताया कि पार्षद के पति स्टीफन राज ने बृहस्पतिवार रात को तिरुनिनरावूर के पेरियार कॉलोनी में अपने घर के पास पत्नी पर हमला किया और उसके खून से लथपथ शव को छोड़कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि दंपति की शादी को लगभग दस वर्ष हो गये थे।

दोनों विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) पार्टी के सदस्य थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).