एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | चेल्सी और पाल्मेरास क्लब विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खराब मौसम और बिजली कड़कने के कारण इस मैच में व्यवधान पड़ा और इसे पूरा होने में करीब पांच घंटे लगे।

खेल की खबरें | चेल्सी और पाल्मेरास क्लब विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में

खराब मौसम और बिजली कड़कने के कारण इस मैच में व्यवधान पड़ा और इसे पूरा होने में करीब पांच घंटे लगे।

चेल्सी क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को फिलाडेल्फिया में पाल्मेरास से भिड़ेगा। पाल्मेरास ने शनिवार को खेले गए अंतिम 16 के एक अन्य मैच में बोटाफोगो को 1-0 से हराया।

दोनों टीम निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थी। एनकुंकू ने 108वें मिनट में गोल करके चेल्सी को बढ़त दिलाई। इसके बाद पेड्रो नेटो और किरनान डेव्सबरी हॉल ने अतिरिक्त समय में गोल करके चेल्सी की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

इससे पहले रीस जेम्स ने 64वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके चेल्सी को 1-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन खेल समाप्त होने में जब केवल चार मिनट का समय बचा था तब बिजली कड़कने के कारण मैच रोक दिया गया और इसके फिर से शुरू होने में दो घंटे की देरी हुई।

इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो बेनफिका को इंजरी टाइम में पेनल्टी मिली क्योंकि गेंद मालो गुस्टो के हाथ से टकरा गई थी। एंजेल डि मारिया ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर बराबर कर दिया।

उधर फिलाडेल्फिया में पॉलिन्हो ने अतिरिक्त समय में दो डिफेंडरों के बीच से गोल करते हुए गोल दागा जिससे पाल्मेरास ने ब्राजील के लीग प्रतिद्वंद्वी बोटाफोगो को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

निर्धारित समय तक दोनों टीम गोल रहित बराबरी पर थी जिसके बाद पॉलिन्हो ने 100वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).