देश की खबरें | देश में अगस्त तक फिर छलांग लगाते दिखेंगे चीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत सरकार अगस्त तक देश में चीता के दोबारा पुनर्वास को लेकर तैयार है। चीता देश से विलुप्त हो चुका है और दोबारा पुनर्वास की कोशिशों के तहत दक्षिण अफ्रीका से चीता लाकर मध्य प्रदेश के एक अभयारण्य में रखा जाएगा।
नयी दिल्ली, सात जून भारत सरकार अगस्त तक देश में चीता के दोबारा पुनर्वास को लेकर तैयार है। चीता देश से विलुप्त हो चुका है और दोबारा पुनर्वास की कोशिशों के तहत दक्षिण अफ्रीका से चीता लाकर मध्य प्रदेश के एक अभयारण्य में रखा जाएगा।
पर्यावरण मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के लिए 10 वर्ग किलोमीटर का एक विशेष घेरा तैयार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि यह विशेष घेरा जल्द ही कम से कम छह चीतों का घर होगा, जो दक्षिण अफ्रीका से यहां लाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के साथ समझौता हो चुका है और कानूनी प्रकोष्ठ द्वारा इसकी समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा देश में चीतों को लाने के लिए नामीबिया के साथ भी बातचीत चल रही थी, लेकिन शिकार से संबंधित कुछ मुद्दों को लेकर बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी योजना हर साल 8-10 चीतों को लाने की है ताकि इनकी संख्या पांच साल की अवधि में बढ़कर 50 हो जाए।’’
चीतों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की एक टीम अगले सप्ताह कुनो-पालपुर का दौरा कर रही है।
चीतों को भारत लाने की चर्चा वर्ष 2009 में वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गई थी। प्राकृतिक निवास स्थानों के खत्म होने और शिकार के कारण चीता देश से लुप्त हो चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

