देश की खबरें | चीतों की मौत का मामला: नामीबिया के उच्चायुक्त ने नये परिवेश में जानवरों की मौत को स्वाभाविक बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में नामीबिया के उच्चायुक्त गेब्रियल सिनिम्बो ने शनिवार को कहा कि उनके देश और दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश में लाये गये चीतों की मौत ‘‘सामान्य’’ बात है क्योंकि संबंधित परियोजना के तहत चीतों को नये वातावरण से परिचित कराया जाता है।

कोलकाता, दो सितंबर भारत में नामीबिया के उच्चायुक्त गेब्रियल सिनिम्बो ने शनिवार को कहा कि उनके देश और दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश में लाये गये चीतों की मौत ‘‘सामान्य’’ बात है क्योंकि संबंधित परियोजना के तहत चीतों को नये वातावरण से परिचित कराया जाता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि चीते भारतीय पर्यावरण के प्रति खुद को पूरी तरह से समायोजित करने में सक्षम होंगे।

इस साल मार्च के बाद से दोनों देशों से लाये गये 20 चीतों में से कुल मिलाकर नौ की मौत हो गई।

सिनिम्बो ने कहा, ‘‘जब आप जानवरों को नये परिवेश में उतारते हैं, तो वहां उनकी मौत जैसी कुछ चनौतियां हो सकती हैं। यह इस तरह की किसी परियोजना का एक हिस्सा है।’’

‘प्रोजेक्ट चीता’ के तहत ‘रेडियो कॉलर’ से युक्त 20 चीता नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्यान में लाए गए थे। बाद में नामीबियाई चीता ‘ज्वाला’ से चार शावक पैदा हुए, इन 24 चीतों में से तीन शावकों समेत नौ की मौत हो चुकी है।

सबसे आखिरी यानी नौवें चीते की मौत दो अगस्त को दर्ज की गई थी।

सिनिम्बो ने कहा, ‘‘यह एक अनूठी परियोजना है जिसकी वकालत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीता प्रजाति को फिर से बसाने के लिए शुरू की है। एक-दूसरे का समर्थन करने के हमारे रिश्ते को देखते हुए नामीबिया इस पहल से काफी खुश है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान