छल से बल नहीं मिलता: अध्यक्ष अखिलेश यादव का उप्र विधानसभा चुनाव नतीजों पर तंज
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर परोक्ष रूप से सवाल उठाते हुए आगाह किया कि सत्ताधारी लोग यह याद रखें कि छल से बल नहीं मिलता.
लखनऊ, 15 मार्च : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों पर परोक्ष रूप से सवाल उठाते हुए आगाह किया कि सत्ताधारी लोग यह याद रखें कि छल से बल नहीं मिलता. अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट में दावा किया कि डाक मतपत्र के लिहाज से सपा गठबंधन को 304 सीटें मिलनी चाहिए जो चुनाव के नतीजों का सच बयान कर रही हैं.
उन्होंने ट्वीट में कहा " डाक मतपत्र में सपा-गठबंधन को मिले 51.5 प्रतिशत वोट व उनके हिसाब से 304 सीटों पर हुई सपा-गठबंधन की जीत, चुनाव का सच बयान कर रही है." अखिलेश ने इसी ट्वीट में कहा "पोस्टल बैलेट डालने वाले हर उस सच्चे सरकारी कर्मी, शिक्षक और मतदाता का धन्यवाद जिसने पूरी ईमानदारी से हमें वोट दिया. सत्ताधारी याद रखें, छल से बल नहीं मिलता." गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी सोमवार को दावा किया था कि डाक मतपत्र के लिहाज से सपा को 304 सीटें मिलनी चाहिए थी. यह भी पढ़ें : COVID19: ब्रज मंडल में होली ने बिखेरे खुशियों के रंग, कोविड से फैली उदासी हुई दूर
उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर भी सवाल उठाए थे. हाल में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा और उसके गठबंधन के सहयोगियों को 403 में से कुल 273 सीटें मिली थीं जबकि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगियों को कुल 125 सीटें ही मिल सकी थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

