देश की खबरें | धोखाधड़ी मामला: अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का रुख करेंगे सोमैया, सभी आरोपों को किया खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को संरक्षित करने के लिए एकत्र किए गए 57 करोड़ रुपये के कोष की कथित धांधली के मामले में आरोपी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार को अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह अग्रिम जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख करेंगे।

मुंबई, 12 अप्रैल विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को संरक्षित करने के लिए एकत्र किए गए 57 करोड़ रुपये के कोष की कथित धांधली के मामले में आरोपी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार को अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह अग्रिम जमानत के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख करेंगे।

महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के बड़े आलोचक माने जाने वाले सोमैया ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा कि वह उद्धव ठाकरे नीत राज्य सरकार के ‘‘घोटालों का पर्दाफाश करना’’ बंद नहीं करेंगे।

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमैया और उनके बेटे नील पर विक्रांत पोत के संरक्षण के नाम पर एकत्र किए गए 57 करोड़ रुपये से अधिक राशि की हेराफेरी का आरोप लगाया है। जनवरी 2014 में, जहाज को ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से बेचा गया था और उसी वर्ष नवंबर में उसे कबाड़ में बदल दिया गया था। राउत ने सोमैया पर महाराष्ट्र से भागने का भी आरोप लगाया।

मुंबई की एक अदालत ने सोमवार को मामले में किरीट सोमैया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। गिरफ्तारी की आशंका के बीच, भाजपा नेता और उनके बेटे ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की।

सोमैया ने मंगलवार को कहा कि दिसंबर 2013 में तत्कालीन कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) सरकार ने युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को 60 करोड़ रुपये में कबाड़ का कारोबार करने वालों को बेचने का फैसला किया था और भाजपा ने इसका विरोध किया था।

भाजपा नेता ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमने 10 दिसंबर, 2013 को धन इकट्ठा करने के लिए सिर्फ एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 11,000 रुपये जुटाए गए। 10 साल बाद (शिवसेना सांसद) संजय राउत बिना किसी दस्तावेज या सबूत के किरीट सोमैया पर 58 करोड़ रुपये चोरी करने का आरोप लगा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम ठाकरे सरकार के घोटालों का पर्दाफाश करना बंद नहीं करेंगे। किरीट सोमैया घुटने नहीं टेकेगा। हम अब बंबई उच्च न्यायालय का रुख करेंगे।’’

मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह एक पूर्व सैन्यकर्मी की शिकायत के आधार पर सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\