महाराष्ट्र में मंत्रियों को जल्द प्रभार आवंटित किए जाएंगे: उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य में नव नियुक्त मंत्रियों को जल्द उनके विभाग सौंपे जाएंगे. उन्होंने इसके साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार भारी बारिश की वजह से फसलों को हुए नुकसान के लिए राज्य के किसानों को जल्द ही मुआवजा देगी.
नागपुर, 13 अगस्त : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राज्य में नव नियुक्त मंत्रियों को जल्द उनके विभाग सौंपे जाएंगे. उन्होंने इसके साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार भारी बारिश की वजह से फसलों को हुए नुकसान के लिए राज्य के किसानों को जल्द ही मुआवजा देगी.
यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए फडणवीस ने चंद्रशेखर बावनकुले को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई भी दी. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘नए मंत्रियों को जल्द ही प्रभार सौंपे जाएंगे.’’ यह भी पढ़ें : केजरीवाल ने दिल्ली के निवासियों से घरों में तिरंगा फहराने की अपील की
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया था. उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिनों के बाद 18 मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया. नए मंत्रियों में नौ शिवसेना के बागी गुट के जबकि नौ भाजपा के हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

