एजेंसी न्यूज

Question Paper Leak Case: प्रश्न पत्र लीक मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ रासुका के तहत आरोप तय

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में गिरफ्तार एक विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत आरोप तय किए गए हैं.

Question Paper Leak Case: प्रश्न पत्र लीक मामले में प्रधानाचार्य के खिलाफ रासुका के तहत आरोप तय

बलिया (उत्तर प्रदेश), 1 मई : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में गिरफ्तार एक विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत आरोप तय किए गए हैं. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि मां लछिया मूरत यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अक्षय लाल यादव पर रासुका की तामील की गई है. माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में यह कार्रवाई की गई है. इससे पहले, प्रश्न पत्र लीक मामले के मास्टरमाइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह, नकल माफिया राजू प्रजापति और डीआरआर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रवींद्र सिंह पर भी रासुका लगाया जा चुका है. यह भी पढ़ें : CBSE Board: दोनों चरणों की परीक्षा में गैरहाजिर छात्रों को नहीं मिलेगा तीसरा अवसर

उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 52 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जिनमें जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश मिश्र और तीन पत्रकार अजीत कुमार ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता शामिल हैं. हालांकि, जिला जज न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मिश्र और तीनों पत्रकार जेल से रिहा हो गए हैं. गौरतलब है कि मार्च में बलिया जिले में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक हो गया था, जिसके बाद बलिया समेत 24 जिलों में इसकी परीक्षा स्थगित कर दी गई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2022 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).