देश की खबरें | तबलीगी जमात के 10 सदस्यों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर आरोपपत्र दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन का उल्लंघन करके यहां इकट्ठा होने को लेकर केरल और कर्नाटक के तबलीगी जमात के 10 सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 जून कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन का उल्लंघन करके यहां इकट्ठा होने को लेकर केरल और कर्नाटक के तबलीगी जमात के 10 सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

अभियोजन के अनुसार तबलीगी जमात के सदस्यों को भादंसं और महामारी रोग अधिनियम के तहत आरोपित किया गया है।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: मॉनसून में बढ़ सकता है कोरोना का संक्रमण, जानिए क्या है स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ की सलाह.

शनिवार को यहां एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया।

पुलिस के मुताबिक अप्रैल के प्रारंभ में न्यू मंडी थाने में उनके विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े | चीन विवाद पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा- सरकार और विपक्ष एकजुटता के साथ करे काम.

मार्च में दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम को कोरोना वायरस फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया क्योंकि उस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोग देश के कई हिस्सों में अपने साथ कथित रूप से संक्रमण ले गये।

लॉकडाउन आदेशों का उल्लंघन करने को लेकर नेपाल के 12 जमातियों के खिलाफ अलग से आरोपपत्र दाखिल किया गया था। वैसे तबलीगी जमात के सदस्यों को पहले ही जमानत पर रिहा किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\