देश की खबरें | जींद जेल में छह कैदियों के पास से चरस बरामद, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जींद जिला कारागार की तलाशी के दौरान वहां छह कैदियों के पास से चरस मिलने के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

जींद (हरियाणा), 14 अक्टूबर जींद जिला कारागार की तलाशी के दौरान वहां छह कैदियों के पास से चरस मिलने के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

जेल उपाधीक्षक सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिला कारागार में रूटीन तलाशी अभियान के दौरान छह कैदियों के कब्जे से चरस मिला है।

उन्होंने बताया कि इनमें से दो कैदी पैरोल पर बाहर गए थे, जेल लौटते वक्त ये लोग अपने कपड़ों में चरस छुपाकर लाए थे।

उन्होंने बताया कि तलाशी में कुल 2.61 ग्राम चरस बरामद हुआ है।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी बलदेव ने बताया कि जेल उपाधीक्षक से मिली शिकायत के आधार पर कैदियों राहुल, विरेंद्र, सुनील, राममेहर, गुलाब तथा सिल्लू के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\