देश की खबरें | चन्नी ने बीबीएमबी मुद्दे पर शाह से मिलने के लिए वक्त मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भाखड़ा-ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) के सदस्यों के चयन के लिए निर्धारित नियमों में हाल में किए गए बदलावों के मुद्दे को उठाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है।

चंडीगढ़, छह मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भाखड़ा-ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) के सदस्यों के चयन के लिए निर्धारित नियमों में हाल में किए गए बदलावों के मुद्दे को उठाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है।

चन्नी की मंशा गृह मंत्री के समक्ष यूक्रेन से पंजाबी विद्यार्थियों को निकाले के मुद्दे को भी उठाना है।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन दो मुद्दो को ‘ अत्यंत महत्व’ का बताते हुए शाह से मिलने का समय मांगा है।

इससे पहले, 28 फरवरी को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की थी और कहा था कि बीबीएमबी के दो सदस्यों के चयन के लिए नियमों में किया गया बदलाव पंजाब और हरियाणा के हितों के लिए नुकसानदेह होगा।

सिंह ने राज्यपाल को इस मुद्दे पर एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें केंद्र के समक्ष यह मुद्दा उठाने की गुजारिश की गई थी।

नियमों में बदलाव करने को लेकर विवाद हो गया है और पंजाब के कई सियासी नेताओं ने केंद्र के कदम का विरोध किया है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि कुछ नेता जानबूझकर इस मामले पर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।

बीबीएमबी पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के तहत वैधानिक निकाय है जो सतलुज और ब्यास के जलाशयों का प्रबंध करता है। इसका एक पूर्णकालिक अध्यक्ष होता है तथा दो सदस्य होते हैं।

परंपरा के मुताबिक, एक सदस्य (बिजली) हमेशा पंजाब से होता है और दूसरा सदस्य (सिंचाई) हरियाणा से होता है। उनका चयन वरिष्ठ अभियंताओं की एक समिति करती है।

अब नियमों में बदलाव किया गया है जिसके तहत इन पदों के लिए कोई भी आवेदन कर सकता है।

इस बीच, मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने शुक्रवार को कहा था कि यूक्रेन में फंसे पंजाबी विद्यार्थियों में से 225 सुरक्षित वापस आ गए हैं और राज्य सरकार संबंधित परिवारों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव