देश की खबरें | पंजाब में चन्नी मुख्यमंत्री के तौर पर और सिद्धू पीसीसी अध्यक्ष के रूप में चेहरा होंगे: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अपने पंजाब प्रभारी हरीश रावत के एक कथित बयान से खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में सोमवार को कहा कि अगले राज्य विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री के तौर पर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू चेहरा होंगे।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर कांग्रेस ने अपने पंजाब प्रभारी हरीश रावत के एक कथित बयान से खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में सोमवार को कहा कि अगले राज्य विधानसभा चुनाव में चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री के तौर पर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू चेहरा होंगे।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह उम्मीद भी जताई कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का आशीर्वाद इस नयी सरकार को मिलता रहेगा।

रावत के कथित बयान को लेकर सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने हरीश रावत जी से बात की है। कई दोस्त उनकी बात को जाने-अनजाने सही नजरिये से नहीं देख पाए। मैं फिर दोहरा रहा हूं कि हमारे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धू हैं। सरकार के मुखिया के तौर पर चेहरा चन्नी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सिद्धू चेहरा हैं। ये दोनों आम कार्यकर्ता के साथ मिलकर लड़ेंगे तथा कांग्रेस की फिर से सरकार बनेगी।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी, अकाली दल और भाजपा दलित के बेटे का अपमान कर रहे हैं।

रावत ने शनिवार को कथित तौर पर कहा था कि अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने रावत के इस कथित बयान पर सवाल उठाए और कहा कि इससे मुख्यमंत्री के अधिकारों के ‘‘कमजोर’’ होने की आशंका है।

अमरिंदर सिंह की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने कहा, ‘‘कैप्टन अमरिंदर सिंह जी हमारे बुजुर्ग हैं। उनकी अगुवाई में कांग्रेस की सरकार ने बेहतरीन काम किया। छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं। मुझे विश्वास है कि उनका आशीर्वाद और समर्थन कांग्रेस की सरकार पर बना रहेगा।’’

कांग्रेस कहासचिव ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री बनते ही चन्नी जी ने पहला निर्णय किसानों, दलितों और ओबीसी के पानी एवं सीवरेज के बिल माफ करने का किया है। आगे कई ऐतिहासिक निर्णय होंगे।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now