फीफा अंडर-17 विश्व कप के कार्यक्रम में बदलाव से तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा: एआईएफएफ
महिलाओं का अंडर-17 विश्व कप पहले दो से 21 नवंबर तक देश के पांच स्थलों पर आयोजित कराया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते विश्व संस्था ने मंगलवार को इसे 17 फरवरी से सात मार्च के बीच कराने का फैसला किया।
नयी दिल्ली, 13 मई अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा कि फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के कार्यक्रम में बदलाव करके फरवरी में कराने से मेजबान टीम की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह संक्षिप्त स्थगन तीन महीने का है।
महिलाओं का अंडर-17 विश्व कप पहले दो से 21 नवंबर तक देश के पांच स्थलों पर आयोजित कराया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते विश्व संस्था ने मंगलवार को इसे 17 फरवरी से सात मार्च के बीच कराने का फैसला किया।
पटेल ने बुधवार को कार्यकारी समिति की ऑनलाइन बैठक के दौरान कहा, ‘‘भाग्यशाली हैं क्योंकि यह स्थगन इतना लंबा नहीं है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस स्थगन से हमारी टीम की तैयारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हम पहले के कार्यक्रम के अनुसार नवंबर को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर रहे थे। लेकिन हम टूर्नामेंट के लिये संस्था की ओर से तैयारियों और टीम को देखते हुए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ’’
उन्होंने कहा कि वह फीफा और एशियाई फेडरल परिसंघ से लगातार संपर्क में थे और हर कोई जल्द से जल्द फुटबाल गतिविधियों की बहाली का इंतजार कर रहा है।
समिति ने साथ ही सर्वसम्मति से आई लीग के 2020-21 सत्र से ही तीन विदेशी खिलाड़ियों और एक एशियाई खिलाड़ी को शामिल करने के नियम को लागू करने का फैसला किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

