देश की खबरें | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव, कई पदाधिकारी बदले गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को अपनी छत्तीसगढ़ इकाई में बदलाव करते हुए कई नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर कांग्रेस ने शनिवार को अपनी छत्तीसगढ़ इकाई में बदलाव करते हुए कई नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गिरीश देवांगन के स्थान पर अरूण सिंघानिया, अटल श्रीवास्तव की जगह पी आर खूंटे, भानू प्रताप सिंह के स्थान पर अंबिका मकराम और पदम मनहार की जगह वाणी राव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह, दिवाकरप्रसाद यादव के स्थान पर वासुदेव यादव, उत्तम वासुदेव की जगह अमरजीत चावला और पंकज शर्मा के स्थान सुमित्रा धृतलहरे को महासचिव नियुक्त किया गया है।

शैलेश नितिन त्रिवेदी की जगह सुशील आनंद शुक्ला को मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है।

कई जिला अध्यक्षों को भी बदला गया है।

छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चा के बीच बघेल की इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने के बाद से लगातार चर्चा है कि मुख्यमंत्री पद ढाई—ढाई वर्ष तक बघेल और फिर राज्य के वरिष्ठ नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को देने की बात हुई थी। ऐसे में बघेल समर्थक कई विधायक बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\