देश की खबरें | आरएसएस के संगठन में शीर्ष स्तर पर बदलाव: होसबाले नये सरकार्यवाह निर्वाचित, राम माधव की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने संगठन में शीर्ष स्तर पर शनिवार को बदलाव किए। दत्तात्रेय होसबाले नये सरकार्यवाह निर्वाचित हुए हैं, दो सह-सरकार्यवाह नियुक्त किये गये हैं और भाजपा नेता राम माधव की संघ में वापसी हुई है।

नयी दिल्ली, 20 मार्च राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने संगठन में शीर्ष स्तर पर शनिवार को बदलाव किए। दत्तात्रेय होसबाले नये सरकार्यवाह निर्वाचित हुए हैं, दो सह-सरकार्यवाह नियुक्त किये गये हैं और भाजपा नेता राम माधव की संघ में वापसी हुई है।

संघ ने 75 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले लोगों के सार्वजनिक पद छोड़ देने के अपने विचार पर अडिग रहते हुए ये बदलाव किये हैं।

आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की दो दिवसीय वार्षिक बैठक में 65 वर्षीय होसबाले सरकार्यवाह (महासचिव) निर्वाचित हुए।

संघ के सरकार्यवाह के तौर पर होसबाले इसके कार्यकारी प्रमुख एवं संगठन में नंबर-दो पद पर होंगे।

राम माधव को आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। उनकी संघ में वापसी हुई है। उन्हें 2014 में भाजपा में भेजा गया था और पार्टी महासचिव बनाया गया था।

सूत्रों ने बताया कि उन्हें बाद में अतिरिक्त जिम्मेदारी दिये जाने की संभावना है।

संघ ने अपने प्रचार प्रभारी अरूण कुमार को राम दत्त चक्रधर के साथ सह-सरकार्यवाह के रूप में पदोन्नत किया है। चक्रधर संघ की बिहार इकाई के प्रमुख हैं। इन दोनों ने क्रमश: सुरेश सोनी और वी भगैया की जगह ली है।

गौरतलब है कि साल 2024 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उसी साल लोकसभा चुनाव भी होने हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ये बदलाव मायने रखते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड