देश की खबरें | ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ प्रणाली में बदलाव के कारण हादसा हुआ, बचाव कार्य पूरा: वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे के कारण का पता चल गया है और इसके लिये जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है।

बालासोर (ओडिशा), चार जून रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे के कारण का पता चल गया है और इसके लिये जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है।

दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य पूरा हो गया है और रेलवे का आगामी कुछ दिन में प्रभावित मार्ग पर सामान्य सेवा बहाल करने का लक्ष्य है।

रेलगाड़ियों को टकराने से बचाने वाली ‘कवच’ प्रणाली को लेकर छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस ने रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की और सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस बहुप्रचारित प्रणाली को देशभर में कब लागू करेगी।

वैष्णव ने कहा कि रेल हादसे का ‘कवच’ प्रणाली से कोई लेना-देना नहीं है।

रेलवे अपने नेटवर्क में ‘कवच’ प्रणाली उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में है, ताकि रेलगाड़ियों के आपस में टकराने से होने वाले हादसों को रोका जा सके।

वैष्णव केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ दुर्घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह रेलवे सिग्नल के लिए अहम उपकरण ‘प्वाइंट मशीन’ और ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ प्रणाली से संबंधित है।

वैष्णव ने कहा कि ‘इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग’ में किए गए उस बदलाव की पहचान कर ली गई है जिसके कारण यह हादसा हुआ।

उन्होंने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ ‘प्वाइंट मशीन’ की सेटिंग में बदलाव किया गया है। यह कैसे और क्यों किया गया, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट में किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now