देश की खबरें | चंद्रबाबू नायडू का नाम और शासन केवल घोटालों की याद दिलाता है : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में तेदेपा का शासन केवल घोटालों की याद दिलाता है।

पुट्टपर्ती, सात नवंबर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में तेदेपा का शासन केवल घोटालों की याद दिलाता है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सत्यसाई जिले के पुट्टपर्ती में किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना (डीबीटी) के तहत वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे ।

रेड्डी ने कहा, ‘‘…कौशल विकास निगम घोटाला, फाइबरग्रिड घोटाला, शराब घोटाला, रेत घोटाला और भी अन्य घोटाले। उन्होंने जो कुछ भी छुआ, वह एक घोटाला था।’’

उन्होंने सार्वजनिक समारोह को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘‘नायडू के शासनकाल में घोटालों को छोड़कर कोई भी योजना दिमाग में नहीं आती।’’

उन्होंने कहा कि नायडू या उनके शासन का नाम लेने पर एक भी अच्छी योजना दिमाग में नहीं आती।

रेड्डी ने दावा किया कि तेदेपा सुप्रीमो को लोगों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों, छात्रों या बेरोजगार लोगों का भला करने के लिए नहीं बल्कि राज्य को ‘लूटने’ और लूट का माल अपने दोस्तों के बीच बांटने के लिए राजनीतिक शक्ति की जरूरत है, जिसमें कुछ मीडिया घराने भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने जानना चाहा कि उनकी सरकार लोगों के लिए इतना कुछ करने में कैसे कामयाब रही, जबकि दक्षिणी राज्य का बजट तेदेपा शासन के समान ही है।

उन्होंने कहा ‘‘एक ही राज्य में एक ही बजट के साथ तुलना करने पर अब ऋण की वृद्धि दर नायडू के शासनकाल की तुलना में कम है, तो आपका बेटा (जगन) इन 53 महीने की अवधि में 2.4 लाख करोड़ रुपये से जन-कल्याण के लिए इतनी बार बटन कैसे दबा सकता है ?’’

इससे पहले, रेड्डी ने वाईएसआर रायथु भरोसा - प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 2,205 करोड़ रुपये वितरित किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान