देश की खबरें | चंद्रबाबू नायडू गरीबी उन्मूलन में सहभागिता के लिए भारत की शीर्ष कंपनियों से संपर्क करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह अपने गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सहभागिता के लिए भारत की शीर्ष 100 कंपनियों के शीर्ष नेतृत्व से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे।
अमरावती, 26 जून आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह अपने गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सहभागिता के लिए भारत की शीर्ष 100 कंपनियों के शीर्ष नेतृत्व से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे।
उन्होंने अपने इस गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम को ‘पी4’ या ‘पब्लिक प्राइवेट पीपल पार्टनरशिप’ (पीपीपीपी) नाम दिया है।
नायडू ने 30 मार्च को अमरावती में ‘पी4- मार्गदर्शी बंगारू कुटुम्बम’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी।
इस पहल के तहत उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए आगे आने वाले संपन्न लोगों को ‘मार्गदर्शक’ और लाभार्थियों को ‘बंगारू कुटुम्बम’ (स्वर्णिम परिवार) के रूप में वर्गीकृत किया।
नायडू द्वारा इस कार्यक्रम की समीक्षा किए जाने के बाद बुधवार को एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से शीर्ष 100 कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ), मुख्य वित्तीय अधिकारियों (सीएफओ), प्रबंध निदेशकों (एमडी) और अध्यक्षों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे।’’
‘पी4’ का उद्देश्य समाज के संपन्न लोगों के मार्गदर्शन में वंचित परिवारों का उत्थान करना है।
‘पी4’ के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने वाले केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू हाल में 10 गरीब परिवारों को गोद लेने के लिए आगे आए। उन्होंने मंत्रियों, नौकरशाहों और अन्य लोगों से भी ‘मार्गदर्शक’ बनने का आह्वान किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2025 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

