देश की खबरें | चंद्रबाबू नायडू ने तेदेपा पोलित ब्यूरो का पुनर्गठन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को पार्टी के पोलित ब्यूरो एवं केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया और वरिष्ठ नेता किंजरापु अच्छन नायडू को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 19 अक्टूबर तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को पार्टी के पोलित ब्यूरो एवं केंद्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया और वरिष्ठ नेता किंजरापु अच्छन नायडू को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया ।

एल रमना पार्टी के तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष पद पर बने हुये हैं ।

यह भी पढ़े | Earthquake In Andaman and Nicobar islands: अंडमान और निकोबार क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई.

चंद्रबाबू नायडू ने हालांकि आंध प्रदेश इकाई का पुनर्गठन नहीं किया है यद्यपि प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है ।

अच्छन नायडू हाल ही में कई करोड़ के ईएसआई घोटाले में गिरफ्तार हो चुके हैं, उसके बाद उन्हें यह नया पद दिया गया है । वह तेदेपा विधायक दल के उप नेता भी हैं ।

यह भी पढ़े | Special Trains For Festival: भारतीय रेलवे कल से विशेष ‘फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा, पढ़ें पूरी डिटेल्स.

फिल्म स्टार एवं दो बार के विधायक नंदमुरी बालकृष्ण को पहली बार पोलित ब्यूरो का सदस्य नियुक्त किया गया है । पोलित ब्यूरो में कुल 25 सदस्य हैं ।

बालकृष्ण, पोलित ब्यूरो में पार्टी के संस्थापक एन टी रामाराव के परिवार का प्रतिनिधित्व करेंगे । उन्होंने अपने दिवंगत भाई नंदमुरी हरिकृष्ण का स्थान लिया है ।

चंद्रबाबू के बेटे नारा लोकेश केंद्रीय समिति में महासचिव के पद पर बने हुये हैं और इस तरह वह पदेन पोलित ब्यूरो के सदस्य भी रहेंगे ।

इसके अलावा अन्य नेताओं को पोलित ब्यूरो में बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\