देश की खबरें | चंडीगढ़ : घर में कम तीव्रता का विस्फोट, मालिक ने ग्रेनेड फेंके जाने का दावा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक मकान में बुधवार शाम को कम तीव्रता का विस्फोट हुआ। मकान मालिक ने दावा किया है कि ऑटो में सवार दो लोगों ने घर पर ग्रेनेड फेंका। पुलिस ने यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 11 सितंबर चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित एक मकान में बुधवार शाम को कम तीव्रता का विस्फोट हुआ। मकान मालिक ने दावा किया है कि ऑटो में सवार दो लोगों ने घर पर ग्रेनेड फेंका। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर की खिड़कियां और बगीचे में रखे कुछ गमले क्षतिग्रस्त हो गए। उसने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
शाम करीब साढ़े पांच बजे धमाके की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कंवरदीप कौर और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी नमूने एकत्र करने के लिए मौके पर पहुंचीं।
एसएसपी ने कहा, ‘‘बहुत तेज आवाज हुई। कम तीव्रता वाला धमाका हुआ, जिससे कुछ खिड़कियां और गमले क्षतिग्रस्त हो गए।’’
कौर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि शिकायतकर्ता ने उन्हें बताया कि दो व्यक्ति ऑटो में आए और घर पर ग्रेनेड फेंका।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि निजी रंजिश समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

