एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश आने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश आने का अनुमान है।

देश की खबरें | दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश आने की संभावना

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली में बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश आने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 74 प्रतिशत दर्ज की गयी।

आईएमडी ने आज बारिश आने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 85 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).