देश की खबरें | दिल्ली में शाम में बारिश के आसार, अधिकतम तापमान रहा 35.8 डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार शाम को बारिश होने का अनुमान है और राजधानी में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली में रविवार शाम को बारिश होने का अनुमान है और राजधानी में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।
मौसम कार्यालय ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो औसत से दो डिग्री अधिक है।
भारत मौसम विभाग ने शाम के समय बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश होगी।
रविवार शाम 5:30 बजे आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम छह बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 56 रहा, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब तथा 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

