देश की खबरें | दिल्ली में आज भी बारिश के आसार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री कम है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.3 डिग्री कम है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज बादल छाए रहेंगे और दिन में बारिश के आसार हैं।
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इसके अनुसार, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 61 अंक रहा जो कि ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

