देश की खबरें | दिल्ली में आज बारिश के आसार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 20 जून दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा।
आईएमडी ने दिन में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली में अगले चार दिन में मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभमंडल स्तरों पर अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के कारण भारी वर्षा होने की संभावना है।
विभाग ने गरज के साथ छींटे पड़ने या हल्की बारिश को लेकर शनिवार से चार दिन के लिए मौसम का ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2022 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

