देश की खबरें | दिल्ली में देर रात को बारिश होने की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में देर रात को हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 जून राष्ट्रीय राजधानी में देर रात को हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के सामान्य औसत से चार डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में देर रात को हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
दिन के समय दिल्ली में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया था।
आईएमडी ने बताया कि नजफगढ़ मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के अन्य स्थानों में आया नगर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पूसा में 45.6 डिग्री सेल्सियस, रिज में 44.8 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक सापेक्ष आर्द्रता 21 प्रतिशत से 40 प्रतिशत के बीच रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

