एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | चैम्पियंस लीग : मैनचेस्टर सिटी और बार्सीलोना जीते, एसी मिलान की हार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सिटी ने लेइपजिग को 3 . 2 से हराकर ग्रुप जी में पहला स्थान बनाये रखा । सिटी ने अब तक पांचों मैच जीते हैं और लगातार सातवें सत्र में ग्रुप में शीर्ष रही है ।

खेल की खबरें | चैम्पियंस लीग : मैनचेस्टर सिटी और बार्सीलोना जीते, एसी मिलान की हार

सिटी ने लेइपजिग को 3 . 2 से हराकर ग्रुप जी में पहला स्थान बनाये रखा । सिटी ने अब तक पांचों मैच जीते हैं और लगातार सातवें सत्र में ग्रुप में शीर्ष रही है ।

वहीं पेरिस सेंट जर्मेन ने खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही न्यूकैसल टीम से 1 . 1 से ड्रॉ खेला । काइलियान एमबापे ने पीएसजी के लिये बराबरी का गोल किया ।

वहीं ग्रुप एफ में बोरूशिया डॉर्टमंड ने एसी मिलान को 3 . 1 से हराया ।

बार्सीलोना , एटलेटिको मैड्रिड और लाजियो ने अपने अपने मैच जीते । बार्सीलोना ने पोर्तो को 2 . 1 से मात दी । लियोनेल मेस्सी के जाने के बाद से पहली बार बार्सीलोना अंतिम 16 में पहुंचा है ।

ग्रुप ई में लाजियो ने सेल्टिक को 2 . 0 से हराया जबकि एटलेटिको ने फेयेनूर्ड को 3 . 1 से मात दी ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2023 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).