देश की खबरें | कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर पुलिस के जुर्माना लगाने के अधिकार को उच्च न्यायालय में चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर उस प्रावधान को चुनौती दी गई है जिसमें दिल्ली महामारी रोग (कोविड-19 प्रबंधन) अधिनियम-2020 के तहत उपनिरीक्षक और इससे ऊपर स्तर के पुलिस अधिकारी को जुर्माना लगाने का अधिकार दिया गया है।

नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर उस प्रावधान को चुनौती दी गई है जिसमें दिल्ली महामारी रोग (कोविड-19 प्रबंधन) अधिनियम-2020 के तहत उपनिरीक्षक और इससे ऊपर स्तर के पुलिस अधिकारी को जुर्माना लगाने का अधिकार दिया गया है।

यह याचिका मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जैन की पीठ के समक्ष मंगलवार को सूचीबद्ध की गई थी, जहां पर अदालत ने याचिकाकर्ता के वकील को यह पता लगाने को कहा कि क्या इसी तरह का मामला कहीं उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन तो नहीं है।

यह भी पढ़े | बिहार: CM नीतीश कुमार ने आवास में खुलवाया कोरोना का वेंटिलेटरयुक्त अस्पताल, तेजस्वी यादव ने कसा तंज.

अदालत ने दिल्ली सरकार के स्थायी वकील रमेश सिंह से यह पुष्टि करने को कहा कि कहीं ऐसा मामला उच्चतम न्यायालय के समक्ष विचाराधीन तो नहीं है। अदालत ने इसके साथ ही याचिका को 28 जुलाई को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

हालांकि, पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील के अनुरोध के बावजूद फैसले पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश पारित नहीं किया।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी के दौरे के बाद चीनी सेना गलवान घाटी से पीछे हटने के लिए हुई मजबूर, जानिए कब-कब क्या हुआ.

उल्लेखनीय है कि वकील सोनिया राणा द्वारा दायर याचिका में सजा के तौर पर जुर्माना वसूलने के फैसले को चुनौती देते हुए कहा गया कि यह केवल न्यायाधीश कर सकता है न कि पुलिस अधिकारी।

राणा की ओर से पेश वकील धनंजय सिंह सहरावत ने कहा कि अधिनियम के प्रावधान नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत का उल्लंघन करते हैं।

उल्लेखनीय है कि कानून में पहली बार पृथक-वास नियम, मास्क, सामाजिक दूरी, सार्वजनिक स्थलों पर नहीं थूकने के नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना और दोबारा यही कृत्य करने पर 1000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू