खेल की खबरें | केकेआर के खिलाफ जीत का श्रेय चाहर ने रोहित की कप्तानी को दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लेग स्पिनर राहुल चाहर ने कहा कि उनका मानना था कि सिर्फ स्पिनर ही मैच का रुख बदल सकते हैं लेकिन यह कप्तान रोहित शर्मा का भरोसा था जिसके कारण वह मंगलवार को यहां फिरकी का जादू चलाते हुए मुंबई इंडियन्स को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 10 रन की जीत दिलाने में सफल रहे।

चेन्नई, 14 अप्रैल लेग स्पिनर राहुल चाहर ने कहा कि उनका मानना था कि सिर्फ स्पिनर ही मैच का रुख बदल सकते हैं लेकिन यह कप्तान रोहित शर्मा का भरोसा था जिसके कारण वह मंगलवार को यहां फिरकी का जादू चलाते हुए मुंबई इंडियन्स को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 10 रन की जीत दिलाने में सफल रहे।

मुंबई के 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 72 रन की साझेदारी की जिसके बाद टीम को अंतिम 10 ओवर में सिर्फ 72 रन की जरूरत थी लेकिन 21 साल के चाहर ने 27 रन पर चार विकेट चटकाकर मैच का रुख बदल दिया।

चाहर ने मैच के बाद आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘उन्होंने मुझे कहा, ‘ आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी करो... तुम अच्छी गेंदबाजी कर रहे हो, कभी कभी मैं भी नहीं समझ पाता (नेट पर तुम्हारे वैरिएशन)। वे (नाइट राइडर्स के बल्लेबाज) भी ऐसा ही महसूस करेंगे। बस अपना ध्यान केंद्रित रखो, अच्छी लेंथ से गेंदबाजी करो और स्पिन करने का प्रयास करो’’।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता था कि इस तरह के मैच में अगर कोई मैच का रुख बदल सकता था तो वे स्पिनर थे। मुझे हमेशा से आत्मविश्वास था। ’’

भारत के लिए तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले चाहर ने कहा कि उन्होंने अधिक दबाव महसूस नहीं किया क्योंकि उन्हें नेट्स पर हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड जैसे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने की आदत है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नेट्स पर भारत के शीर्ष खिलाड़ियों को गेंदबाजी करने का आदी हूं और जब आप ऐसा करते हो तो इस तरह के मैच में आप पर कम दबाव होता है। इसलिए मेरे दिमाग में कुछ नहीं चल रहा था।’’

चाहर ने कहा, ‘‘यह मुंबई इंडियन्स में मेरा चौथा साल है, मैं पोलार्ड, हार्दिक जैसे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करता हूं जिन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हिटर में शुमार किया जाता है। इसलिए मैं अधिक दबाव महसूस नहीं करता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान