एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | छगन और कविता ने जीती मुंबई हाफ मैराथन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के छगन बोम्बले और आंध्र प्रदेश की कविता रेड्डी ने रविवार को यहां बांद्रा कुर्ला परिसर में मुंबई हाफ मैराथन 2022 में क्रमश: पुरूष और महिला खिताब अपने नाम किये।

खेल की खबरें | छगन और कविता ने जीती मुंबई हाफ मैराथन

मुंबई, 21 अगस्त महाराष्ट्र के छगन बोम्बले और आंध्र प्रदेश की कविता रेड्डी ने रविवार को यहां बांद्रा कुर्ला परिसर में मुंबई हाफ मैराथन 2022 में क्रमश: पुरूष और महिला खिताब अपने नाम किये।

छगन ने जियो गार्डन्स से शुरू हुई 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन एक घंटे 16.11 मिनट में खत्म की और दूसरे स्थान पर रहने वाले भगतसिंह वाल्वी से एक मिनट आगे रहे।

भगतसिंह वाल्वी एक घंटे 17.51 मिनट के समय से दूसरे और अनिल जिंदल एक घंटे 18.20 मिनट के समय से तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं की स्पर्धा भी एकतरफा रही जिसमें कविता रेड्डी ने एक घंटे 37.03 मिनट में रेस समाप्त की जिससे वह अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी तन्मया कर्माकर से तीन मिनट आगे रहीं। तन्मया कर्माकर ने एक घंटे 40.18 मिनट का समय लिया।

केतकी साठे एक घंटे 44.55 मिनट के समय से तीसरे स्थान पर रही।

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने रेस शुरू की और विजेताओं को सम्मानित किया।

तेंदुलकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘महामारी के कारण पिछले दो साल हर किसी के लिये काफी चुनौतीपूर्ण रहे लेकिन उसके बाद शहर में आयोजित हुई पहली बड़ी मैराथन में इतने लोगों को देखकर मुझे काफी खुशी हो रही है। ’’

पुरूषों की 10 किलोमीटर रेस में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली जिसमें अमित माली (0:33:42) पहले स्थान पर रहे। करण शर्मा दूसरे और संजय जकाने तीसरे नंबर पर रहे।

महिलाओं की 10 किलोमीटर स्पर्धा में रोहिणी माया पाटिल (0:41:32) प्रथम रहीं। प्रियंका पाइकाराव ने रजत और प्रियंका कैलाश ने कांस्य पदक जीता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2022 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).