देश की खबरें | सीजीएफ ने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों 2010 की सालगिरह पर विरासत को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने भारत में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की 10वीं सालगिरह के मौके पर दिल्ली 2010 की सकारात्मक विरासत की तारीफ की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने भारत में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की 10वीं सालगिरह के मौके पर दिल्ली 2010 की सकारात्मक विरासत की तारीफ की।

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन तीन से 14 अक्टूबर 2010 तक हुआ था। यह देश में आयोजित अब तब की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है जिसमें 4000 से अधिक खिलाड़ियों ने 21 खेलों में अपना दमखम दिखाया था।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने के लिए मिली इजाजत: 3 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत ने 11 दिनों तक चले खेलों के इस महाकुंभ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। भारत 48 स्वर्ण सहित 101 पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था।

दिल्ली में 2010 में भारत में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया था। इसके लिये पांच नए खेल स्थलों का निर्माण किया गया, जबकि समारोह और एथलेटिक्स कार्यक्रमों के आयोजक जवाहरलाल नेहरू साथ ट्रैक साइकिल, कुश्ती और जिम्नास्टिक का मंचन करने वाले इंदिरा गांधी स्टेडियम का उन्नयन किया गया था।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस घटना पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- योगी करेंगे न्याय, राहुल कर रहे हैं राजनीति.

सीजीएफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ वहां अब सभी उम्र के एथलीटों के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं हैं जबकि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और इंदिरा गांधी स्टेडियम सहित चार स्थानों पर अब दिल्ली के लोग मफ्त में अभ्यास कर सकते है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इन खेलों के बाद विशेषकर युवाओं में खेल की भागीदारी के साथ उच्च प्रदर्शन वाले एथलीटों का समर्थन करने के लिए खेल विज्ञान में निवेश बढ़ा है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘खेल के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के अलावा इन खेलों के लिए किये गये कार्यों से दिल्ली के परिवहन व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।’’

सीजीएफ की अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने कहा, ‘‘ भारतीय राष्ट्रमंडल खेलों (सीजीआई) अध्यक्ष डॉ। नरिंदर ध्रुव बत्रा के निमंत्रण पर मुझे पिछले साल दिल्ली की यात्रा करने का मौका मिला जहां 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों की अद्भुत विरासत को पहली बार देख कर खुशी हुई थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now