जरुरी जानकारी | सीईएसएल ने एक लाख इलेक्ट्रिक तिपहिया खरीदने के लिए निविदा निकाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड की सहायक कंपनी सीईएसएल ने एक बयान में कहा कि उसने तिपहिया वाहनों की खरीद के लिए प्रस्ताव जारी किया है।

एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड की सहायक कंपनी सीईएसएल ने एक बयान में कहा कि उसने तिपहिया वाहनों की खरीद के लिए प्रस्ताव जारी किया है।

कंपनी ने बताया कि उसने तिपहिया वाहनों की अलग-अलग श्रेणियों की खरीद के लिए मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) से निविदाएँ मंगाई हैं। इसमें कचरा निपटान, माल ढुलाई लोडर, भोजन और वैक्सीन परिवहन और यात्री ऑटो जैसे तिपहिया वाहन शामिल हैं।

सीईएसएल इन वाहनों को उन कंपनियों को पट्टे पर देगी, जो उससे सेवाएं लेना चाहती हैं। साथ ही कंपनी इन तिपहिया वाहनों की सीधी खरीद में रुचि रखने वाली किसी भी कंपनी को बिक्री के लिए डिजिटल मंच के जरिये उपलब्ध कराएगी।

सीईएसएल की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महुआ आचार्य ने कहा, ‘‘सीईएसएल का लक्ष्य सामर्थ्य और पहुंच पर ध्यान केंद्रित करके भारत में परिवहन प्रणाली के बड़े पैमाने पर परिवर्तन को उत्प्रेरित करना है। हम दोपहिया, तिपहिया, चार पहिया वाहनों समेत इलेक्ट्रिक बसों और उनसे जुड़े चार्जिंग ढांचे पर काम कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें