जरुरी जानकारी | सीईएससी का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 445 करोड़ रुपये पर स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली क्षेत्र की कंपनी सीईएससी लिमिटेड का बीते वित्त वर्ष की चौथी जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 445 करोड़ रुपये पर स्थिर बना रहा।

नयी दिल्ली, 22 मई बिजली क्षेत्र की कंपनी सीईएससी लिमिटेड का बीते वित्त वर्ष की चौथी जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 445 करोड़ रुपये पर स्थिर बना रहा।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में भी उसका शुद्ध लाभ 445 करोड़ रुपये ही रहा था।

हालांकि, आलोच्य अवधि में सीईएससी की कुल आय 3,208 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि जनवरी-मार्च, 2022 की अवधि में यह 3,092 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 3,099 करोड़ रुपये रहा जबकि साल भर पहले यह 2,836 करोड़ रुपये रहा था।

इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रबंध निदेशक (वितरण) पद पर देवाशीष बनर्जी को एक और साल के लिए नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पुनर्नियुक्ति 28 मई, 2023 से प्रभावी होगी।

कोलकाता स्थित सीईएससी लिमिटेड आरपी-संजीव गोयनका समूह की कंपनी है। यह बिजली उत्पादन, पारेषण एवं वितरण से जुड़ी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\