एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुलिस की सीधी भर्ती में चुने गए चार युवाओं के प्रमाण पत्र फर्जी निकले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस की सीधी भर्ती में आरक्षी पद के लिए चुने गए चार व्यक्तियों द्वारा फर्जी दस्तावेज जमा कराकर नौकरी प्राप्त करने का मामला सामने आया है।

देश की खबरें | पुलिस की सीधी भर्ती में चुने गए चार युवाओं के प्रमाण पत्र फर्जी निकले

भदोही (उप्र), 19 जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस की सीधी भर्ती में आरक्षी पद के लिए चुने गए चार व्यक्तियों द्वारा फर्जी दस्तावेज जमा कराकर नौकरी प्राप्त करने का मामला सामने आया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भदोही जिले में गोपीगंज क्षेत्र के हर्ष यादव ने स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंधित होने का प्रमाण पत्र जमा कराया था जिसकी जांच में इसके फर्जी होने का पता चला। भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हर्ष यादव का चयन पुलिस सीधी भर्ती, 2023 की प्रक्रिया के दौरान हुआ था और उसने अपने दादा दीनानाथ यादव के स्वतंत्रता सेनानी होने का एक प्रमाण पत्र 12 जुलाई, 2023 को जमा कराया था।

उन्होंने बताया कि इस प्रमाण पत्र की जांच जिलाधिकारी कार्यालय से कराने पर पता चला कि कार्यालय से ऐसा कोई प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया था।

इसके बाद हर्ष यादव की चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में हर्ष यादव के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत शुक्रवार को गोपीगंज थाने में मामला दर्ज किया गया।

मांगलिक ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में एक बड़े गिरोह के शामिल होने का पता चला जिसका कथित मुख्य साजिशकर्ता मिर्जापुर निवासी संजय दुबे है।

उन्होंने बताया कि दुबे ने यादव के अलावा मिर्जापुर जिले के दो और जौनपुर जिले के एक चयनित युवक का भी फर्जी प्रमाण पत्र बनाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).