खेल की खबरें | रिकेलटन और बावुमा के शतक, दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट पर 316 रन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका ने रेयान रिकेलटन (नाबाद 176 रन) और कप्तान तेम्बा बावुमा (106 रन) के शतकों की मदद से शुक्रवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन स्टंप तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 316 रन बना लिये।
केपटाउन, तीन जनवरी दक्षिण अफ्रीका ने रेयान रिकेलटन (नाबाद 176 रन) और कप्तान तेम्बा बावुमा (106 रन) के शतकों की मदद से शुक्रवार को यहां पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरूआती दिन स्टंप तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 316 रन बना लिये।
दिन का खेल समाप्त होने तक रिकेलटन 232 गेंद में 21 चौके और एक छक्के से 176 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे छोर पर डेविड बेडिंगघम चार रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने पहला विकेट सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्कराम (17 रन) के रूप में 61 रन के स्कोर पर गंवाया।
कुछ ही देर में वियान मुल्डर (05) और ट्रिस्टन स्टब्स (शून्य) भी पवेलियन लौट गये।
इसके बाद रिकेलटन और बावुमा ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 235 रन की भागीदारी निभाकर अपने शतक पूरे किये और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।
हालांकि दिन का खेल समाप्त होने से पहले बावुमा (179 गेंद, नौ चौके, दो छक्के) सलमान आगा (55 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर आउट हो गये।
आगा के अलावा पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद ने एक एक विकेट झटका।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

