देश की खबरें | केंद्र 12 साल एवं उससे ऊपर के बच्चों के लिए कोवोवैक्स को कोविड टीकाकरण में शामिल करे: एसआईआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने केंद्र सरकार ने 12 साल या उससे ऊपर के किशोरों को टीका लगाने के लिए कोवोवैक्स को राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने की अपील की है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 मार्च सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने केंद्र सरकार ने 12 साल या उससे ऊपर के किशोरों को टीका लगाने के लिए कोवोवैक्स को राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने की अपील की है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुणे की इस कंपनी ने कहा कि वह निजी अस्पतालों को 900 रूपये एवं जीएसटी शुल्क मिलाकर प्रति खुराक देना चाहती है और वह केंद्र को इस टीके की आपूर्ति के निर्देश का इंतजार कर रही है। हालांकि कंपनी ने केंद्र के लिए दाम का उल्लेख नहीं किया।

भारत की दवा नियामक संस्था ने नौ मार्च को कोवोवैक्स को कुछ शर्तों के साथ 12 से 17 सालों के उम्रसमूह के लोगों के वास्ते कोवोवैकस को सीमित आपात उपयोग मंजूरी दी थी। उससे पहले 28 दिसंबर को उसने 18 साल एवं उससे अधिक उम्र के लोगों के वास्ते इस टीके को सहमति दी थी।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को भेजे पत्र में एसआईआई के निदेशक (सरकार एवं विनियामक विषय) प्रकाश कुमार सिंह ने बताया कि निजी कंपनियां, शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठन, केंद्र सरकार के संगठन, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम अपने कर्मियों, उनके परिवारों एवं बच्चों को टीका लगाने के लिए कोवोवैक्स के लिए अनुरोध कर रहे हैं।

समझा जाता है कि सिंह ने यह भी कहा कि उनकी कंपनी ने निजी अस्पतालों को 900 रूपये प्रति खुराक की दर देने का फैसला किया है जिसपर जीएसटी अलग से होगा।

सिंह ने पत्र में लिखा है, ‘‘ हम भारत सरकार को अपने कोवोवैक्स टीके की आपूर्ति करने के लिए आपके निर्देश का बाट जोह रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान