देश की खबरें | केंद्र को समझना चाहिए मानवता राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है, शांति वार्ता का नेतृत्व करे: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाना केंद्र की जिम्मेदारी है और केंद्र सरकार को यह समझना चाहिए कि राजनीति से ज्यादा मानवता महत्वपूर्ण है।

कोलकाता, दो मार्च पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाना केंद्र की जिम्मेदारी है और केंद्र सरकार को यह समझना चाहिए कि राजनीति से ज्यादा मानवता महत्वपूर्ण है।

उन्होंने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से शांति वार्ता में अगुवाई करने का भी आग्रह किया। बनर्जी ने कहा, ‘‘युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। केंद्र सभी फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे। मैं युद्ध के नहीं, शांति के पक्ष में हूं। कोविड-19 महामारी ने पहले ही बहुत कुछ तबाह कर दिया है। भारत विश्व शांति बनाए रखने के लिए बातचीत का नेतृत्व कर सकता है।’’

मुख्यमंत्री की टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब यूक्रेन के खारकीव शहर में मंगलवार को गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई जो कर्नाटक के हावेरी जिले का निवासी था। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में जारी युद्ध में यह किसी भारतीय व्यक्ति की मौत का पहला मामला है।

बनर्जी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के वास्ते प्रचार करने के लिए रवाना होने से पहले यहां संवाददाताओं से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति से ज्यादा जरूरी है मानवता और केंद्र सरकार को इस बात का अहसास होना चाहिए। छात्रों का जीवन राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या सर्वदलीय बैठक के उनके अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया मिली है, बनर्जी ने कहा, ‘‘मैंने अपना कर्तव्य निभाया है। अब यह उन्हें तय करना है। शायद वे चुनाव में व्यस्त हैं।’’

बनर्जी ने यूक्रेन संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन की पेशकश की है और उनसे इस मुद्दे पर एकजुट रुख अपनाने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने पर विचार करने का अनुरोध किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\