Tamil Nadu: मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए श्रीलंका पर दबाव बनाएं केंद्र- CM स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को केंद्र से अनुरोध किया कि वह राज्य के मछुआरों की गिरफ्तारी का मामला तुरंत उचित राजनयिक माध्यमों से श्रीलंका के समक्ष उठाए और 45 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करे.
चेन्नई, 14 दिसंबर : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को केंद्र से अनुरोध किया कि वह राज्य के मछुआरों की गिरफ्तारी का मामला तुरंत उचित राजनयिक माध्यमों से श्रीलंका के समक्ष उठाए और 45 मछुआरों की रिहाई सुनिश्चित करे. श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 13 दिसंबर को छह भारतीय मछुआरों को पकड़े जाने की एक और घटना पर ''गहरा दुख'' व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में यह तीसरी ऐसी घटना है.
स्टालिन ने मछुआरों की 138 नौकाओं को छुड़ाने की भी मांग की. मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे एक पत्र में कहा, "पुडुकोट्टई जिले के जेगथापट्टिनम बंदरगाह से छह मछुआरे एक नौका में सवार होकर मछली पकड़ने गए थे, लेकिन श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें उनकी नौका के साथ पकड़ लिया.” यह भी पढ़ें : Mumbai Shocker: गोरेगांव में रिक्शे में मिला क्षत-विक्षत शव, मुंबई पुलिस ने ADR के तहत केस दर्ज किया
पत्र की एक प्रति यहां मीडिया को उपलब्ध कराई गई. उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंकाई नौसेना ने हमारे मछुआरों के अधिकारों का उल्लंघन करना जारी रखा है और उनकी लगातार गिरफ्तारियों ने मछुआरों की आजीविका को खतरे में डाल दिया.’’ उपरोक्त मछुआरों के अलावा 39 मछुआरे अभी भी श्रीलंका की हिरासत में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

