देश की खबरें | पराली जलाने को लेकर एनसीआर राज्यों की समीक्षा बैठक आयोजित करे केंद्र : दिल्ली सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पराली (फसल के अवशेष) जलाने की शुरुआत के मद्देनजर बुधवार को केंद्र से राष्ट्रीय राजधानी के पड़ोसी राज्यों की समीक्षा बैठक बुलाने का अनुरोध किया।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पराली (फसल के अवशेष) जलाने की शुरुआत के मद्देनजर बुधवार को केंद्र से राष्ट्रीय राजधानी के पड़ोसी राज्यों की समीक्षा बैठक बुलाने का अनुरोध किया।

गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के प्रयास तब तक सफल नहीं होंगे जब तक कि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने पर रोक नहीं लगाई जाती।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने पराली मुद्दे पर तीन अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) राज्यों के साथ बैठक की थी, इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए जल्द ही सभी संबंधित राज्यों की समीक्षा बैठक बुलाए जाने की जरूरत है, ताकि एक संयुक्त कार्ययोजना बनाई जा सके और पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।’’

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर के लोगों के साथ मिलकर बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि इन कदमों के परिणामस्वरूप पिछले नौ वर्षों में पीएम10 और पीएम2.5 के स्तर में क्रमश: 42 और 46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड