देश की खबरें | केंद्र, म्यांमा में अवैध तरीके से बंधक बनाए गए भारतीयों को बचाने के लिए हस्तक्षेप करे : स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने म्यांमा में ‘अवैध रूप से बंधक’ बनाए गए भारतीयों को बचाने एवं वापस लाने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि इन भारतीयों से जबरन अवैध कार्य कराए जा रहे हैं।

चेन्नई, 21 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने म्यांमा में ‘अवैध रूप से बंधक’ बनाए गए भारतीयों को बचाने एवं वापस लाने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि इन भारतीयों से जबरन अवैध कार्य कराए जा रहे हैं।

स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा कि राज्य सरकार को करीब 50 तमिलों सहित करीब 300 भारतीयों के म्यांमा में फंसने की सूचना मिली है, जो बहुत मुश्किल का सामना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जानकारी मिली है कि वे शुरुआत में निजी भर्ती एजेंसी के जरिये आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) संबंधी नौकरी के लिए थाईलैंड गए थे। अब समझा जाता है कि उन्हें जबरन थाईलैंड से म्यांमा गैरकानूनी ऑनलाइन नौकरी के लिए लाया गया है। खबर है कि काम करने से इनकार करने पर नियोक्ताओं द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही है।’’

स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे 17 तमिलों के संपर्क में है जो ‘‘जल्द उन्हें बचाने के लिए सरकार की मदद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अपने नागरिकों की हालत को देखते हुए मैं अनुरोध करता हूं कि विदेश मंत्रालय को अवैध रूप से म्यांमा में बंधक बनाए गए लोगों को तत्काल बचाने और सुरक्षित वापस लाने के लिए इस मुद्दे को म्यांमा के अधिकारियों के सामने उठाने का निर्देश दिया जा सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\