देश की खबरें | मणिपुर हिंसा के लिए केंद्र जिम्मेदार : रिपुण बोरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुण बोरा ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर हिंसा पर बोलने से बच रहे हैं क्योंकि यह ‘‘ उनकी (भारतीय जनता पार्टी की) अपनी करनी’’ का नतीजा है और बयान के दौरान इस नाकामी के उजागर होने का डर है।

गुवाहाटी, एक अगस्त तृणमूल कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रिपुण बोरा ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर हिंसा पर बोलने से बच रहे हैं क्योंकि यह ‘‘ उनकी (भारतीय जनता पार्टी की) अपनी करनी’’ का नतीजा है और बयान के दौरान इस नाकामी के उजागर होने का डर है।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ प्रधानमंत्री से मणिपुर हिंसा को लेकर संसद में बयान देने की मांग कर रहा है।

बोरा ने कहा कि भाजपा ने ‘रणनीति’ के तहत फैसला किया है कि पूर्वोत्तर राज्य में जारी हिंसा को लेकर कोई बयान नहीं दिया जाए।

पूर्व राज्यसभा सदस्य बोरा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा ने रणनीति के तहत मणिपुर पर कोई बयान नहीं देने का फैसला किया है। उनके पास कुछ भी कहने को नहीं है क्योंकि यह उनका किया धरा और उनकी नाकामी है। अगर वे कोई बयान देंगे तो उनकी सच्चाई सामने आ जाएगी।’’

उन्होंने सवाल किया कि क्या यह खुफिया एजेंसियों की नाकामी है जो मणिपुर में तनाव पैदा होने की स्थिति का समय रहते पता नहीं लगा पाई।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में तीन मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\