देश की खबरें | समुद्र व अंतरदेशीय जलमार्ग को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए केंद्र प्रतिबद्ध: सोनोवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को गुजरात के भावनगर में ‘रो-रो फेरी’ सेवा का दौरा किया और कहा कि केंद्र सरकार देश में समुद्री और अंतरदेशीय जलमार्गों को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अहमदाबाद, 13 सितंबर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को गुजरात के भावनगर में ‘रो-रो फेरी’ सेवा का दौरा किया और कहा कि केंद्र सरकार देश में समुद्री और अंतरदेशीय जलमार्गों को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सोनोवाल ने अपनी गुजरात यात्रा के दौरान, अहमदाबाद के लोथल में बन रहे राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के लिए एक समीक्षा बैठक की और कहा कि एक समय के प्रसिद्ध बंदरगाह की कीमती विरासत पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल ने ट्वीट किया, "गुजरात में खंभात की खाड़ी में घोघा रोरो टर्मिनल क्षेत्र में सुगम, तेज और किफायती परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टर्मिनल का दौरा किया, अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया...।"

यह फेरी सेवा भावनगर जिले में घोघा और सूरत जिले में हजीरा के बीच है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार भारत के समुद्री जलमार्गों और अंतरदेशीय जलमार्गों को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सोनोवाल ने कहा कि घोघा और हजीरा के बीच की दूरी तय करने में दस से बारह घंटे का समय लगता है, लेकिन इस पर्यावरण अनुकूल सेवा से यह दूरी केवल तीन घंटे में तय की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह फेरी सेवा गुजरात के लोगों के लिए एक विशेष उपहार है।

उन्होंने भावनगर में एक कंटेनर निर्माण इकाई का भी दौरा किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत संग्रहालय लोथल में बन रहा है। उन्होंने कहा कि लोथल में 35 एकड़ में बन रहा राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर अगले एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now