देश की खबरें | केंद्र ने ओडिशा को जल जीवन मिशन के तहत 3323 करोड़ रुपये आवंटित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ओडिशा को 3,323 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में चार गुना अधिक है।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई केंद्र ने ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ओडिशा को 3,323 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में चार गुना अधिक है।

जल शक्ति मंत्रालय ने रविवार को बताया कि जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आवंटन में चार गुना बढ़ोतरी को मंजूरी देते हुए मार्च 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल के पानी की आपूर्ति का प्रावधान करने के लिए राज्य को पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “वर्ष 2021-22 में जल जीवन मिशन के तहत ओडिशा के लिए केंद्रीय अनुदान को बढ़ाकर 3,323.42 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो 2020-21 में 812.15 करोड़ रुपये था।”

वर्ष 2019 में मिशन की शुरुआत में, देश के 18.93 करोड़ ग्रामीण घरों में से केवल 3.23 करोड़ (17 प्रतिशत) के पास नल के पानी के कनेक्शन थे।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 22 महीनों में कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन और बार-बार की बाधाओं के बावजूद जल जीवन मिशन को तेजी से लागू किया गया है और साढ़े चार करोड़ घरों को नल के पानी के कनेक्शन दिए गए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, गोवा, तेलंगाना, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और पुडुचेरी ने सभी घरों में नल का पानी उपलब्ध कराने के "हर घर जल" लक्ष्य को हासिल कर लिया है।

उसने बताया कि ओडिशा के 85.66 लाख घरों में से 25.95 लाख (30.3 फीसदी) घरों में नल के पानी के कनेक्शन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट