जरुरी जानकारी | सेंट्रल विस्टा: कमलादित्य कंस्ट्रक्शन ने वीपी एन्क्लेव के निर्माण के लिए सबसे कम बोली लगायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बुनियादी ढांचा कंपनी कमलादित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत उपराष्ट्रपति (वीपी) एन्क्लेव के निर्माण के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है।

नयी दिल्ली, दो नवंबर बुनियादी ढांचा कंपनी कमलादित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत उपराष्ट्रपति (वीपी) एन्क्लेव के निर्माण के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है।

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के बोली दस्तावेजों के अनुसार, कमलादित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने लगभग 206 करोड़ रुपये की बोली लगायी, जो अनुमानित लागत से 3.52 प्रतिशत कम है।

कुल 2,064,999,798 रुपये की बोली राशि सौंपने वाली कंपनी को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव के निर्माण और रखरखाव का ठेका मिल सकता है।

कमलादित्य कंस्ट्रक्शन की वेबसाइट के अनुसार, कंपनी का प्रधान कार्यालय झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में स्थित है।

बोली दस्तावेजों से पता चलता है कि अन्य पांच निर्माण कंपनियों ने अनुमानित लागत की तुलना में ऊंची बोली ... 2.80 प्रतिशत से 25.57... प्रतिशत के बीच लगायी थी।

दस्तावेजों के अनुसार, एसएएम इंडिया बिल्टवेल प्राइवेट लि. ने लगभग 220 करोड़ रुपये की बोली लगायी, अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स इंडिया लि. ने 268 करोड़ रुपये की बोली राशि लगायी, जो अनुमानित लागत से 25.57 करोड़ अधिक थी।

प्रस्तावित उपराष्ट्रपति एन्क्लेव नॉर्थ ब्लॉक और राष्ट्रपति भवन के पास बनेगा, जिसके लिए सीपीडब्ल्यूडी ने लगभग 214 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान लगाया था।

परियोजना में उपराष्ट्रपति का निवास और एक सचिवालय शामिल है। परियोजना में 10 महीने लगने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\