देश की खबरें | सेंट्रल विस्टा : झारखंड की कंपनी वाइस प्रेसीडेंट एनक्लेव का करेगी निर्माण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के बोकारो की एक इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत ‘वाइस-प्रेसीडेंट एनक्लेव’ का निर्माण करने का अनुबंध दिया गया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली,23 नवंबर झारखंड के बोकारो की एक इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत ‘वाइस-प्रेसीडेंट एनक्लेव’ का निर्माण करने का अनुबंध दिया गया है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सीपीडब्ल्यूडी के निविदा दस्तावेजों के मुताबिक कमलदित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने निविदा में करीब 206 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, जो अनुमानित लागत से 3.52 प्रतिशत कम है।

दस्तावेजों से पता चलता है कि पांच अन्य कंस्ट्रक्शन कंपनियों ने अनुमानित लागत से 2.80 प्रतिशत से 25.57 प्रतिशत अधिक की बोली लगाई थी।

सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया, ‘‘कमलदित्य कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को वाइस प्रेसीडेंट एनक्लेव के निर्माण एवं रखरखाव का अनुबंध दिया गया है।’’

परियोजना में, उपराष्ट्रपति का आवास और एक सचिवालय शामिल है। परियोजना पर कार्य अगले महीने शुरू होने और 10 महीने से अधिक समय में पूरे होने की उम्मीद है।

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक उसका मुख्य कार्यालय झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\